कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। क्रोमियम, मर्करी, लेड और आर्सेनिक की जांच के लिए भेजे गए 586 सैंपल में 353 की जांच रिपोर्ट अभी लोहिया अस्पताल लखनऊ में ही अटकी है। रिपोर्ट में देरी पर सीएमओ कार्यालय ने लोहिया अस्पताल के निदेशक को पत्र लिखा है। अविलंब रिपोर्ट मुहैया कराने का आग्रह किया है। एनजीटी के निर्देश पर कानपुर में 9 से 19 जनवरी तक ब्लड सैंपल के लिए कैंप लगाए गए थे। जाजमऊ से पनकी तक 10 दिन लगाए गए कैंप में 586 लोगों ने सैंपल दिए थे। इन दिनों में 1020 लोगों का सैंपल लेने का लक्ष्य था। ब्लड सैंपल कलेक्ट करने के बाद लखनऊ लोहिया अस्पताल में जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए थे। करीब एक माह हो गए, 353 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई। लंबे इंतजार के बाद सैंपल की रिपोर्ट को लेकर सीएमओ कार्यालय ने लोहिया अस्पताल लखनऊ से पत्राचार किया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.