देहरादून, फरवरी 17 -- त्यूनी। एक माह से लापता नाबालिग को पुलिस ने परिजनों से मिलाया। पुलिस को बाजार में नाबालिग घूमता हुआ नजर आया। पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया है। बालक की पहचान 16 वर्षिय अनिल पुत्र राम बहादुर, निवासी ग्राम मोड़ा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बालक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इसके पश्चात बालक के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाना त्यूनी बुलाया गया। परिजनों ने बताया गया कि उक्त बालक एक माह से घर से गुम हो गया था तथा वह न तो बोल सकता है और न ही उसे पूर्ण रूप से समझने की क्षमता है। मंगलवार को बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.