विकासनगर, दिसम्बर 16 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती विगत एक माह से लापता है। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी के मामले को अपहरण में तरमीम कर उसकी खोजबीन तेज कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र ने एक महिला ने तहरीर दी थी। बताया कि उनकी पुत्री 15 नवंबर को रात लगभग दो से तीन बजे के बीच घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने सुबह पांच बजे उठकर देखा तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बताया कि तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एक माह बाद भी गुमशुदा युवती घर नहीं लौटी है। इसके बाद गुमशुदगी के मामले को अपहरण में तरमीम कर दिया है। लापता युवती की खोजबीन की जा रही है।...