मथुरा, फरवरी 19 -- नगर के गोपाल बाग में नगला इस्लामपुर रोड स्थित राधाकृष्ण कॉलोनी में करीब एक माह से विद्युत खंभा गिरा पड़ा है। इससे हादसे की आशंका को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कॉलोनी की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बताया कि कई बार विद्युत अधिकारियों से खम्बा गिरने की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि खंभा ठीक कराने के लिए विभागीय कर्मचारी पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने गिरे हुए खंभे को बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बताया है। इस दौरान राजबाला, मधु, दीपेश, गोविंद, करतार, तारावती, सरोज, सुमन, आशा, विजेंद्र आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खंभा हटाकर नया खंभा नहीं लगा तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.