बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बेतिया पुलिस ने एक माह में 897 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । बेतिया पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जनवरी माह में 897 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें 14 हत्याकांड में, लूट के में चार, आर्म्स एक्ट में छह, एससी-एसटी कांड में छह, लोकसेवक पर हमले में 16, अपहरण के कांड में सात, एनडीपीएस एक्ट में 13, पोक्सो एक्ट में पांच, हत्या के प्रयास में 110, दहेज हत्या के कांड में पांच, चोरी के कांड में 25, उत्पाद अधिनियम में 235 व अन्य कांडों में 120 अभियुक्त शामिल हैं। वही 331 वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक माह में पुलिस ने दो हथियार व एक खाली कारतूस जब्त किया है। 230.903 किलोग्राम गांजा, 2.037 किलोग्राम चरस, 2393.575 लीटर देसी शराब, 5579.47 लीटर...