शामली, मई 4 -- जिलेभर में करीब 5 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित है। हर माह इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। जिस कारण शहर में जाम की समस्या और सड़क दुर्घटनएं भी बढती जा रही थी। जिसको रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर से 350 ई रिक्शाओं का चालन और 144 सीज की कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा की गई है। वही एक माह चले अभियान का असर यह रहा की 300 से अधिक अपंजीकृत रिक्शाओं के पंजीकरण कराए गए है। जिलेभर में करीब पांच हजार से अधिक ई-रिक्शाएं संचालित है जिसके चलते शहर में जाम की समस्या बनी रहती थी। और कई बार सड़क दुर्घटनाएं होने के कारण बिना नम्बर और रजिस्ट्रेशन की ई-रिक्शाएं पुलिस की पकड में नही आ पाती थी। जिस कारण परिवहन विभाग द्वारा शासनादेश पर जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के दौरान ई-रिक...