रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। सेवायोजन विभाग में जनवरी माह में 423 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। जनवरी में आयोजित पांच रोजगार मेलों में इनमें से 406 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 224 कुशल युवाओं का चयन विभिन्न निजी संस्थानों में हुआ। सेवायोजन अधिकारी के अनुसार 18 से 35 वर्ष के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार मौके दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...