नोएडा, नवम्बर 27 -- नोएडा, संवाददाता। नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई सख्त होती जा रही है। जिलेभर में पिछले सात माह में बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन कर रहे 13,653 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, 2,256 वाहनों को जब्त किया गया और कुल 5.65 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 18 अक्तूबर को ग्रेप-दो लागू हुआ था। इसके बाद लगातार प्रवर्तन की टीमों ने सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1300 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई। उनमें 899 वाहनों का चालान किया गया और 401 वाहनों को जब्त किया गया। विभाग ने कुल 22.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। बता दें कि कई वाहन मालिक बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अपनी पुरानी और बिना फिटनेस वाली गाड़ियों को सड़कों पर उ...