उरई, अक्टूबर 31 -- उरई। जिले में धान की खरीद के लिए खोले गए केंद्र को एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक महज 74 कुंतल ही खरीद हो पाई है। किसानों से सम्पर्क न किए जाने के कारण शासन द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है वह पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा। फिलहाल में बारिश के कारण धान की फसल बिछने से भी इसकी उम्मीद भी कम दिखाई दे रही है। जिले में एक अक्टूबर से धान की साथ ही ज्वार एवं बाजरा की सरकारी खरीद शुरू की जानी थी। उसको लेकर खाद्य विपणन विभाग ने तैयारी करते हुए जालौन में धान का एक केंद्र खुलवा दिया है जबकि अन्य जगहों पर बाजरा एवं ज्वार की खरीद के लिए नौ नौ सरकारी केंद्र खोले गए हैं। इसको लेकर वारदाने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन किसानों से संपर्क करने में हो रही ढिलाई से अभी तक महज 74 कुंतल ही धान खरीद हो पाई है। इस बार धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.