बरेली, जनवरी 4 -- हाफिजगंज। एक माह पूर्व बनी तीन किलोमीटर सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो गए है, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। गोसलपुर गांव से काशीधर्मपुर होते हुए उदरनपुर गांव तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब एक महीने पहले कराया गया था, लेकिन एक महीने बाद ही यह सड़क उखड़ना शुरु हो गई। सड़क पर जगह-गह गड्डे हो गए हैं। ग्राम प्रधान राजपाल ने बताया कि सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई गईं। जब निर्माण हो रहा था तब गुणवत्तापूर्वक सड़क न डालने पर कार्य रुकवा दिया था, लेकिन बाद में ठेकेदार ने फिर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर सड़क डाल दी। अब एक माह बाद ही सड़क उखड़ रही है। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.