गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- साढ़े चार लाख मतदाताओं को जारी किए जा चुके नोटिस, मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बरकरार गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की परेशानी सामने आ रही है। एक माह बीतने के बाद भी अब तक केवल एक लाख आपत्तियों पर ही सुनवाई हो सकी है, जबकि साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इससे मतदाताओं में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में नाम सूची से हटाए जाने या सत्यापन के लिए चिह्नित किए गए। जिन लोगों के नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं मिले, वह अब अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। बीएलओ और तहसील स्तर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दस्तावेज लेकर पहुंच रहे...