फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- पलवल। पुलिस ने नवंबर माह में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले करीब नौ हजार से अधिक वाहनों में चालान किए। जिनसे करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को जारी बयान में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने यह जानकारी दी। एसपी के मुताबिक जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केवल नवंबर माह में 9038 वाहनों के चालान किए गए और 88 वाहन जब्त किए गए। चालान की बड़ी श्रेणियों में गलत लाइन में वाहन चलाना, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग तथा बिना नंबर प्लेट गाड़ी चलाना शामिल है। पुलिस ने बताया कि ड्रंकन ड्राइविंग के 247 मामले दर्ज हुए, जबकि 152 गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म मिलने पर चालान किया गया। इसी तरह 27 बुलेट बाइक चालकों पर पटाखा छोड़कर स्टंट करने के मामले में कार्रवाई हुई। इन...