आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडल में एक माह के भीतर 594 ट्रांसफार्मर जले हैं। इनमें सबसे अधिक आजमगढ़ जिले में 271 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि यह स्थिति पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। इस बार दिसंबर माह में बिजली आपूर्ति को लेकर किए बेहतर प्रयासों का सार्थक परिणाम दिखा। यही कारण है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दिसंबर में 63 ट्रांसफार्मर कम जले हैं। पिछले साल दिसंबर माह में मंडल में कुल 657 ट्रांसफार्मर जले थे। सर्दी बढ़ने के साथ लोगों के घरों में बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। ठंड के बचाव के लिए लोग ब्लोअर, हीटर आदि का प्रयोग करते हैं। जिससे बिजली की खपत में इजाफा हो जाता है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए विभाग की तरफ से लगातार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.