फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। हवा में नमीं के चलते सोमवार सुबह कोहरे की चादर से ढका रहा। ऐसा करीब एक माह के बाद हुआ है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे-एक्सप्रेसेवे पर इससे दृष्टता भी करीब 50 मीटर के आसपास रही। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरे का असर कम रहा और लोगों को ठंड से राहत भी मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। लेकिन इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह हवा की रफ्तार नगण्य थी। साथ ही उसमें नमीं यानि आद्रता की मात्रा अधिक थी। लिहाजा सुबह कोहरे का असर देखा गया। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे समेत,डीएनडी-केएपमी एक्सप्रेसेवे पर सुबह सवेरे घना कोहरा छाया र...