मुंगेर, दिसम्बर 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र से बीते माह एक नाबालिग युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने जहां युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी सह थाना क्षेत्र के एनसी घोष विद्यालय समीप निवासी उमेश चंद्रवंशी का पुत्र रोहित कुमार की गिरफ्तारी भी की है। इस कार्रवाई से पीड़िता के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि थाना कांड संख्या 210/25 दिनांक 17 नवंबर 25 के तहत अपहृता की मां ने थाने में आवेदन देकर 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि दिनांक 13 नवंबर की शाम उनकी बेटी घर से बाजार निकली थी, लेकिन वापस देर रात्रि तक नहीं पहुंची। खोजबीन की गयी तो पता चला कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार, उनका पिता उमेश चंद्रवंशी, भाई सौरव कुमार, सुलेखा कुमारी, अंकित ...