नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर को एक माह यानि 25 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। रोड संख्या 68 पर स्थित इस फ्लाईओवर पर पड़ रहे यातायात के दबाव का कुछ समय पहले दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम ने अध्ययन किया था। इसमें पाया गया कि फ्लाईओवर पर कई जगह समस्या है और इसमें तुरंत सुधार की आवश्यकता है। फ्लाईओवर पर एक माह के भीतर दुर्गापुरी चौक से जीटीबी क्रॉसिंग एवं जीटीबी क्रॉसिंग से दुर्गापुरी चौक तक मरम्मत कार्य होगा। इस अवधि में सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे मौजूद स्लिप रोड से निकलना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.