प्रयागराज, फरवरी 2 -- कौंधियारा/करछना, हिटी। बीते माह औद्योगिक थानाक्षेत्र में हुई 19 वर्षीय मोहित की हत्या के मामले में उसके परिजनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का शक जताने पर पुलिस ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को मोहित के कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। मंगलवार को डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के बीच दोबारा पोस्टमार्टम करेगा। विशंभरपुर निवासी स्वर्गीय चिरौंजीलाल के पांच बेटों में सबसे छोटा मोहित दो जनवरी को घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। अगले दिन गांव के ही नाले में उसका शव मिला। उसी दिन शव का पोस्टमार्टम भी हो गया था जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। हालांकि रिपोर्ट में होंठ और नाखून नीले होने की बात कही गई है जिससे जहर से मौत का अनुमान है। मौत का कारण स्पष्ट न होने और जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.