पाकुड़, अप्रैल 15 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तारानगर पंचायत में बिना सूचना बोर्ड लगाए घाट का निर्माण किया गया है। सूखे तालाब में निर्माण किए गए घाट पर कई जगह दरार भी पड़ने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बावजूद प्रशासन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर से तारानगर जाने वाली मुख्य सड़क किनारे कुसमानगर गांव के पास बीच बहियार में सूखे तालाब में घाट का निर्माण कर दिया गया है। जबकि इस घाट से लोगों को किसी तरह का कोई सुविधा मिलने की संभावना कम है। इतना ही नहीं जैसे-तैसे निर्माण किए गए नये घाट पर दरार भी पड़ने लगा है। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने पर बताया कि एक माह पूर्व ही घाट का निर्माण किया गया है, जबकि इस घाट की कोई जरूरत नहीं है। गांव के बिचौलिया सिर्फ सरकारी राशि का दुरूपोयग करने के उद्देश्य से जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.