देवघर, जून 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से एक महीने पहले अपहृत की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई में की, जहां दोनों एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक माह पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले सुराग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि लड़की को बहला-फुसलाकर एक युवक मुंबई ले गया है। सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस की एक टीम को मुंबई भेजा गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.