बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। आपरेशन जमानतदार सत्यापन में जिला पुलिस ने एक माह के दौरान 690 जमानतियों का सत्यापन किया है। पुलिस की जांच में 11 पेशेवर जमानतदार और 14 फर्जी जमानतदार पाए गए हैं। जांच के आधार पर फर्जी और पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। बीते कुछ माह के दौरान जिले में फर्जी जमानतदारों के कई मामले सामने आए थे। डीआईजी के निर्देश पर मेरठ रेंज में पेशेवर एवं फर्जी जमानतदारों का पता लगाने के लिए आपरेशन जमानतदार सत्यापन अभियान शुरू किया गया। इसके तहत बीते तीन साल के दौरान संपतति संबंधित अपराध जैसे डकैती, चोरी, लूट, छिनैती, फिरौती हेतु अपहरण के साथ हत्या, धोखाधड़ी आदि मामलों में अभियुक्तों की जमानत लेने वाले जमानतदारों का सत्यापन कराया गया। एक माह के अभियान के दौरान जिला बुलंदशहर में कुल 690 जमानतदारों का सत्या...