रांची, मार्च 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि एक माह के अंदर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए मजबूत नियमावली बनाकर इसे धरातल पर उतारा जाएगा। विधि विभाग से इसका अनुमोदन मिल गया है। कार्मिक और वित्त से अनुमोदन मिलते ही नियमावली बना दी जाएगी। उन्होंने सभी अनुसूचित जाति विधायकों से मांग की है कि मजबूत नियमावली बनाने के लिए सभी बैठकर सरकार को सुझाव दें। भाजपा विधायक मंजू कुमारी ने शनिवार को ध्यानाकर्षण सूचना में राज्य में अनुसूचित जाति आयोग क्रियाशील नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में गठित अनुसूचित जाति आयोग का कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 को पूरा हो गया है। चार वर्ष बीतने के बाद भी आयोग गठित नहीं हो सका है। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति समुदाय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.