प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। माघ मेला के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार को ब्रह्ममुहुर्त में कल्पवासियों ने स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, द्रव्य आदि दान कर कल्पवास संकल्प को पूर्ण किया। शिविर में भगवान सत्य नारायण की कथा सुनी और ब्राह्मणों को भोजन प्रसाद वितरित किया। जिन कल्पवासियों का संकल्प पूर्ण हो गया था उन्होंने विधिविधान से शैय्या दान की परम्परा को निभाया। जन-जन्मांतर से पापों से मुक्ति, मोक्ष की प्राप्ति की संकल्पना के निमित्त गृहस्थी की सकल सामग्री तीर्थ पुरोहित को संकल्प कर आशीष प्राप्त किया। सुखद स्मृतियों को संजोए हुए कल्पवासी शिविरों से बाहर निकले तो आंखें नम हो गईं। शिविर की ड्योढ़ी पर पौष पूर्णिमा पर बोया गया जौ लहराता हुआ अन्न-धन का आशीष बरसाता रहा।कल्पवासियों को लेने के ल...