पिथौरागढ़, जनवरी 8 -- आशा फैसिलेटरों को एक माह कार्य करने के बाद 25 दिन का मानदेय दिया जा रहा है। फैसिलेटरों का कहना है कि लगभग 20 ग्राम पंचायतों का कार्य एक फैसिलेटर देखती है,कार्य अधिक होने के बावजूद उनको उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। पिथौरागढ़ में आशा फैसिलेटरों ने मानदेय बढाने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने एक माह का सम्मानजनक मानदेय,राज्य प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने,पीएलए,बीएचएसएनसी,ब्लाक स्तरीय बैठकों के भुगतान में बढोत्तरी, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन यूनिफार्म अलग अलग रंगों की उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ललिता बोरा,सचिव दीपा तिवारी,उपाध्यक्ष बसंती खैर,कोषाध्यक्ष रेनू पंत,दीपा पाठक,दीपा लस्पाल,कौशल्या राणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...