बलिया, फरवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। जिले में एक मार्च से 41 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। सरकार की ओर से इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल से 160 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोत्तरी करते हुए 2585 रुपए कुंतल रेट निर्धारित किया है। डिप्टी एआरएमओ अखिलेश सिंह ने जिले के किसानों से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि समय से सत्यापन कराकर अग्रिम तैयारी पूर्ण की जा सके। वहीं खरीद एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। धान की खरीद अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही विपणन विभाग गेहूं खरीद की तैयारी तेज कर दी है। खरीद करने वाले विभिन्न एजेंसियों से प्रस्ताव मंगा लिया गया है। अभी तक खाद्य विभाग की 23 तथा समितियों के 18 क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। इसमें सदर तहसील क...