रामपुर, फरवरी 3 -- जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद की जाएगी। इसके लिए 105 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़ाया है। इस वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष 2275 रुपये एमएसपी थी। जिले में खरीद एजेंसियों के केंद्र निर्धारित हो चुके हैं। इनमें खाद्य विभाग के 16 गेहूं क्रय क्रेंद्र, पीसीएफ के 40 क्रय केंद्र, पीसीयू के 24, यूपीएसएस के 14 और भारतीय खाद्य निगम के आठ गेहूं क्रय केंद्र बनाए हैं। मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र तय हैं। इन केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.