संभल, फरवरी 10 -- जिले में रबी सीजन के तहत गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। एक मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर विभागीय अफसर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए केंद्रों के आवंटन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की योजना के मुताबिक जिले में गेहूं की सरकारी खरीद एक मार्च से शुरू होकर 31 जून तक चलेगी। इस दौरान किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए खरीद केंद्रों पर जरूरी इंतजाम-तौल, भंडारण और भुगतान व्यवस्था-को दुरुस्त किया जा रहा है। अफसर गांव-गांव जाकर किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना पंजीकरण के गेहूं की खरीद संभव नहीं होगी, इसलिए किसान समय रहते अपना पंजीकरण ...