बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच संवाददाता। बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर एक मार्च से फिर से इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। होली से पहले ट्रेन का संचालन शुरू होने से दूर दराज से आने वाली यात्रियों को अपने घर पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। बनारस बहराइच इंटरसिटी ट्रेन का संचालन लंबे समय से हो रहा था। लेकिन दिसंबर माह में रेलवे ने ट्रेन का ठप कर दिया था। इस ट्रेन के बंद होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार यात्री इंटरसिटी संचालन की मांग करते आ रहे हैं। अब होली को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इंटरसिटी संचालन 1 मार्च से शुरू करने का फैसला किया है। इस ट्रेन के चलने से गैर प्रति में नौकरी पेशा लोगों को होली पर पर अपने घर पहुंचने में काफी आसानी होगी। स्टेशन मास्टर परशुराम ने बताया कि इंट...