भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक विकास समिति दक्षिणी क्षेत्र की बैठक रविवार को पटल बाबू रोड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी क्षेत्र की अध्यक्षा कृष्णा साह ने की। बैठक में एक मार्च को मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर प्रांगन में होली मिलन समारोह होना तय हुआ। जिसके लिए संयोजक निरंजन शाह एवं सहसंयोजक जसविंदर सिंह, कौशल किशोर ठाकुर, विनोद पंडित एवं शिवराज मोदी को बनाया गया हैं। मौके पर सचिव राकेश रंजन केसरी, तरुण कुमार सिन्हा, सत्यनारायण प्रसाद, दीपक सिंह, गोपाल मंडल, राजेश कुमार, सुमन आनंद, नीरज जायसवाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.