रांची, फरवरी 8 -- रांची। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अलकापुरी, रातु रोड पर सर्व हिंदू समाज द्वारा 'हिंदू सम्मेलन' आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्रीय सद्भाव प्रमुख राकेश लाल ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु परिवार व्यवस्था में सुधार और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का आह्वान किया। विराट हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक गिरधारी महतो ने बताया कि इसी शृंखला में 1 मार्च को रांची के 156 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जिसमें चुटिया के शास्त्री मैदान में भव्य 'विराट हिंदू संगम' मुख्य होगा। इसमें शोभा यात्रा, गो पूजन और संतों का आशीर्वचन जैसे विशेष आयोजन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...