कानपुर, जनवरी 4 -- सरसौल। एक घटना की महाराजपुर और नर्वल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लेने के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। जिसके चलते कमिश्नरेट कार्यालय में तैनात एसीपी ने दोनों थानों के प्रभारियों और विवेचकों के बयान दर्ज किए। महाराजपुर के बौसर निवासी जयवीर सिंह के साथ बीती 24 नवंबर की सुबह 11 बजे मारपीट हुई थी। जयवीर ने महाराजपुर थाने में श्रीकिशन, बेटे रिषभ, बेटी अंजुला व नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच 15 दिन बाद 9 दिसंबर को दूसरे पक्ष से अंजुला की तहरीर पर नर्वल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अंजुला ने भी मारपीट की घटना का दिन 24 नवंबर और समय 11 बजे लिखाया था। इस मुकदमे में जयवीर सिंह, शिवम, विकास व राजू को आरोपी बनाया गया था। एक घटना पर अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद मामले मे...