सीवान, अगस्त 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मखदुम सराय स्थित परमात्म दर्शन भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। मौके पर संस्था की द्वितीय मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि का 18 वां पुण्य स्मृति दिवस बड़े ही शांत वातावरण में मनाया गया। स्मृति दिवस की शुरुआत दादी प्रकाशमणि के तैलचित्र पर ब्रह़ाकुमार व कुमारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। प्रकाश मणि दादी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राजयोगिनी बीके सुधा दीदी ने कहा कि एक मां, मार्गदर्शक व शांति दूत के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से सेवा की और मानवता को आत्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया। इनका जन्म 1 सितंबर 1922 को वर्तमान पाकिस्तान व तत्कालीन हैदराबाद सिंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.