गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में जनवरी माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले 4668 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान कुल 46 लाख 68 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार एक से 31 जनवरी तक शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सीट बेल्ट की अहमियत समझाना और लापरवाही के कारण होने वाली जान-माल की हानि को रोकना था। पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना है। इसी कड़ी में गुरुग्राम यातायात पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.