गोंडा, जनवरी 7 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। हाल ही में एक महीने पहले बनाई गई मानक विहीन सड़क उखड़ने लगी है । बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क को फिर से बनाने और कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। विकासखंड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत सालपुर सेमरा के मजरा चौबे पुरवा निवासी सतीश मिश्र ने बताया कि गोंडा उतरौला रोड पर स्थित डाक्टर जगदेव सिंह इंटर कॉलेज के सामने से चौबे पुरवा तक लगभग एक किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क का काम मानक विहीन कराए जाने के कारण जगह - जगह उखड़ने लगी है। पैर कसकर रगड़ दीजिए तो गिट्टी निकल आती है। आईजीआरएस पर शिकायत भी की गई है। बुधवार को दर्जनों की संख्या में एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इस सड़क को फिर से बनाने और कार्य संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । इस अवसर पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.