लखनऊ, सितम्बर 27 -- मलिहाबाद के बडीगढ़ी में शुक्रवार रात चोरों ने बिजली कर्मचारी के घर से 40 हजार रुपये नगदी व जेवर पार कर दिये। चोर आंगन में लगे लोहे के जाल का ताला काटकर भीतर घुसे थे। आठ नवंबर को होने वाली बहन की शादी के लिए जेवर व रुपये रखे थे। बडीगढ़ी निवासी नीरज कुमार गौतम बिजली विभाग मे तैनात हैं। नीरज के मुताबिक आठ नवम्बर को उनकी छोटी बहन की शादी तय है। शादी की तैयारी चल रही थी। घर पर सोने-चांदी के जेवर व 40 हजार रुपये रखे थे जो चोरी हो गए । शुक्रवार रात परिवार के लोग सोने अपने अपने कमरे में चले गए। सुबह नींद खुली तो आंगन का जाला खुला पड़ा था। पीछे वाले कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखे जेवर व नगदी गायब थी। परिवार को चिंता सता रही है कि अब शादी का इंतजाम कैसे करेंगे। इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.