काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। चैती मेले में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद एसएसपी के आदेश पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर के धर्मपुर टांडा, पीरूमदारा निवासी आकाश भाटिया पुत्र अमरीक भाटिया ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह 12 अप्रैल को वह मोतीपुर, बैलजोड़ी पीरूमदारा निवासी केशव भाटिया व सक्खनपुर, पीरूमदारा निवासी हर्षित भाटिया, कमल भाटिया के साथ चैती मेला देखने आया था। रात्रि करीब 12:20 बजे उसके दो दोस्तों की 5-6 अज्ञात लड़कों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों व लाठियों से पीट दिया। एक लाठी पर आगे की तरफ धारदार लोहे की नोक भी लगी हुई थी। हर्षित भाटिया व केशव भाटिया ने उसे बामुश्किल आरोपियों से बचाया। घटना चैती मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.