जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में करीब एक महीना पहले एक बच्चे को कम वजन और समय से दंपहले जन्म के कारण भर्ती किया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई ताकि उसका फेफड़ा तेजी से विकसित हो सके और वह आसानी से सांस ले सके। इस दौरान वेंटिलेटर पर भी रखा गया। कुछ दिन में वह अपने से सांस लेने लगा तो वेंटिलेटर से हटाकर मां को दे दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और सोमवार को उसे जांच करने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। यह जानकारी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.