मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग ने एक महीने पीछे का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मामला एमएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का है। विवि प्रशासन ने परीक्षा का शेड्यूल 23 फरवरी से जारी किया है। छात्रों को जारी किये गये एडमिट कार्ड पर 23 जनवरी लिखा हुआ है। एडमिट कार्ड पर गलत तारीख अंकित होने से छात्र परेशान हैं। परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...