सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दो बदमाशों ने रोडवेज बस स्टैंड के पास एक महिला पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं, थाना कुतुबशेर क्षेत्र में ईदगाह के पास एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान को सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला जैन बाग निवासी रंजना जैन पत्नी राकेश जैन अपनी माता को रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ने आई थी। महिला के मुताबिक, तभी बस स्टैंड के पास को दो युवक मिले, जिन्होंने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक युवक ने पर्स छीन लिया और इसके पश्चात दोनों फरार हो गए। पीडि़ता ने बताया कि पर्स में कुछ नकदी थी। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.