हाजीपुर, सितम्बर 2 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मनचले लड़कों ने घर से बाजार जा रही दो नाबालिंग लड़की को गलत नियत से बगल के बगीचा में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की द्वारा हल्ला करने पर दोनों भाग निकले। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही गोरौल थाना की पुलिस पूरे दलबल के साथ दोनों आरोपी में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लड़की के परिजन ने बताया कि मेरी दोनों पुत्री सामान लेने घर के पास ही बाजार जा रही थी कि गांव के दो मनचलों ने साइकिल से उतार कर मुंह बन्द कर बगल के बगीचा में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लड़की द्वारा हल्ला करने पर भाग निकला। लड़की द्वारा बताये गये पहचान पर पुलिस ने सघन छापेमारी कर दोनों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति थाना क्षेत्र के ही बहादुरपुर ज...