सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर के सिसवन ढाला के समीप सूरापुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय नोनियां महासंघ (भारत) की सारण प्रमंडलीय समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को होगी। बैठक में सारण प्रमंडलीय के समाज से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल होंगे। शहर में कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में रविवार को बैठक कर इसकी जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों ने दी। साथ समाज के लोगों से राष्ट्रीय नोनियां महासंघ (भारत) की सारण प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होने की अपील की। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद चौहान ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव की समीक्षा करने व बिहार के राजनीतिक मानचित्र पर हमारी स्थिति क्या है, यह एक गंभीर एवं सोचनीय विषय है। 2029 के लोकसभा व 2030 के विधान सभा के साथ-साथ पंचायत से पार्लियामेंट चुनाव में संगठित होकर समाज को प्रतिष्...