कानपुर, जनवरी 8 -- प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कहा है कि चुन्नीगंज में बने मंगल भवन को बोर्ड पर वंचित समुदाय के लिए लिखा है। यहां पर गरीब या बस्ती वाले कोई आयोजन कराएंगे तो उन्हें हीनभावना महसूस होगी। भाजपा राज में हर वर्ग को समान दृष्टि से देखा जाता है। इस तरह से कार्य से गरीब औऱ वंचित समाज के लोगों के लिए मानसिक कष्ट देने वाला है। जनहित में इस बोर्ड से वंचित समाज के स्थान पर सर्वसमाज लिखा जाए तो सही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...