रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि अन्य राज्य के वैसे मतदाता जिनका विगत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में झारखंड के मतदाता सूची में नाम नहीं था, वे अपना नाम संबंधित राज्य के विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से ढूंढ़कर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता विगत गहन पुनरीक्षण में अपना अथवा अपने परिजनों के नाम ढूंढ़ने के लिए 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिसियल वेबसाइट पर सर्चेबल फॉर्मेट में उपलब्ध है। के रवि कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे। कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक...