पटना, फरवरी 19 -- उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में स्थापित एक भी इथेनॉल प्लांट बंद नहीं होगा। उनके विपणन की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि परसों केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से राज्य के उपमुख्यमंत्री और मैं, सांसद संजय झा व विभागीय अधिकारियों ने मुलाकात की। इस बैठक में सहमति बनी कि बिहार का कोटा बढ़ाया जाएगा। गुरुवार को विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान सच्चिदानंद राय व अन्य के ध्यानाकर्षण के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी। उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर जो प्लांट लग गए हैं उनके विकास की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। केंद्र सरकार ने जल्द ही बिहार का इथेनॉल का कोटा बढ़ाने और इथेनॉल के विपणन की भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। इथनॉल उत्पादन को लेकर बिहार सरकार लगातार भारत सरकार के साथ ...