फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा 20 जनवरी को निकाली जाएगी। संयोजक दीपक मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा में विभिन्न प्रांतों की वेषभूषा में संस्कार भारती के कलासाधक नृत्य गान करते हुए सम्मिलित होंगे। सुबह 11 बजे से यात्रा पांडेश्वरनाथ मंदिर से शुरू होकर स्वराज कुटीर तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्र को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...