शामली, दिसम्बर 18 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में गुरूवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को भारत और उसके विभिन्न राज्यों के बीच एकता, समानता और विविधता के महत्व को समझाया गया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और मेघालय राज्य की प्रमुख कृषि फसलों की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रत्येक राज्य में भौगोलिक, सांस्कृतिक और कृषि संबंधी विविधताएं होने के बावजूद अनेक समानताएं भी हैं। इन्हीं समानताओं को समझकर ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार की जा सकती है। कृषि इन समानताओं का एक महत्वपूर्ण आधार है और अनेकता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। भूगोल विषय के अध्यापक महेश नारायण गौड़ ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.