सराईकेला, सितम्बर 10 -- सरायकेला, संवाददाता। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) के तत्वावधान में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड और गोवा के कलाकारों ने अपनी-अपनी संस्कृति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गुरु सुशांत कुमार महापात्र के नेतृत्व में सरायकेला के श्रीजगन्नाथ आर्ट स्कूल के कलाकारों ने सरायकेला शैली के छऊ मुखौटा की प्रदर्शनी लगायी। वहीं, पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में आचार्य छऊ नृत्य चित्रा विचित्रा के कलाकारों ने छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुखौटा निमार्णकर्ता गुरु सुशांत महापात्र, सुमित महापात्र समेत अन्य कलाकारों द्वारा तैयार छऊ मुखौटों की प्रदर्शनी लगाई गयी। साथ ही मुखौटा बनाने का डेमोंस्ट्रेशन भी दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.