जहानाबाद, फरवरी 13 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शहर के कारगिल चौक के समीप से अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक घोसी थाना क्षेत्र के भारथु का रहने वाला विशाल शर्मा बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की बाइक पर सवार होकर एक युवक शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आलोक में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में अंबेडकर चौक पर पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब के आधार पर पुलिस ने सुजुकी बाइक को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...