मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेटियों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। एक बेटी सौ बेटों के बराबर होती है। ये बातें मंगलवार को सर गणेश दत्त नगर भगवानपुर में चल रहे शिवमहापुराण कथा के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहीं। उन्होंने कथा को आगे बढ़ाते हुए शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान कांटी के विधायक अजीत कुमार और नगर विधायक रंजन कुमार के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...