रांची, अक्टूबर 4 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरफान अंसारी ने शनिवार को रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के नाम पर सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सिंह को पितातुल्य और सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए भाजपा में हो रहे उनके अपमान की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। इस सार्वजनिक पत्र में अंसारी ने दावा किया कि अपनी जाति की वजह से सिंह को भाजपा में वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वह हकदार हैं। इसी वजह से ना तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया और ना ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अंसारी ने यहां तक कहा कि यह सब देखकर एक बेटे के लिए चुप रहना कठिन हो जाता है। पत्र के अंत में अंसारी ने सिंह के अपमान को झारखंड के साथ-साथ राजनीति का भी अपमान बताया। और यह कहकर उन्हें उकसाने की कोशिश की कि जहां सम्मान न मिले, वहां रुकने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.