साहिबगंज, मई 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिला कार्य कारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बोरियो प्रखंड के शिक्षा परियोजना के एक बीपीओ एवं दो बीआरपी का पदस्थापन दूसरे प्रखंडों में किया गया है। बोरियो प्रखंड में पदस्थापित बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बरहेट प्रखंड व साहिबगंज बीपीओ एहसान अहमद को बोरियो में पदस्थापित किया गया हैI वहीं बोरियो के बीआरपी रामजीत मुर्मू एवं आशुतोष कुमार को बोरियो से बरहेट प्रखंड, मंडरो प्रखंड में पदस्थापित बीआरपी राजेश कुमार भगत को मंडरो से बोरियो एवं शैलेश निकोलस मुर्मू को बरहेट से बोरियो प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। डीईओ ने तीन दिनों के अंदर पदस्थापित प्रखंड में योगदान करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.